नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने आज दिल्ली ,कोलकत्ता सहित 12 जगहों छापेमारी की है। इसमें नेशनल हेराल्ड का दिल्ली स्थित दफ्तर भी शामिल है। कहा जा रहा है कि दिल्ली दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई भी मौजूद नहीं है। उधर, कांग्रेस सांसद उत्तर रेड्डी ने कहा कि ED की छापेमारी चौंकाने वाली है और सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है।

 ईडी ने की थी सोनिया-राहुल से पूछताछ 

आपको बता दे कि ईडी ने हाल ही में अपने दफ्तर में सोनिया गाँधी से पूछताछ की थी और इससे पहले राहुल गांधी से भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। उधर कांग्रेस ने ईडी की कारवाई के विरोध में देशभर में सत्याग्रह किया था।

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला ?

नेशनल हेराल्ड अखबार को जवाहर लाल नेहरू ने 500 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर शुरू किया था। इसमें ब्रिटिश के अत्याचारों के बारे में लिखा जाता था। नेशनल हेराल्ड केस में आरोप है कि नेशनल हेराल्ड, AJL (एसोसिएटिड जर्नल लिमिटिड) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटिड के बीच वित्तीय गड़बड़ियां हुईं थी। जिसकी जाँच ईडी द्वारा की जा रही है। फ़िलहाल यह मामला काफ़ी लंबा चल सकता है।