मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद में "मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना-2022" का शुभारम्भ किया। साथ ही इस योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया।
देखिये लाइव अपडेट :
आगे भी बुलडोजर चलता रहेंगा..! cm
स्लीमनाबाद में सीएम शिवराज बोले, आज मध्यप्रदेश में अन्न उत्सव हो रहा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से 10 किलो प्रति व्यक्ति अन्न प्रदाय किया जा रहा है। इस तरह 5 व्यक्तियों के परिवार में 50 किलो प्रतिमाह अनाज दिया जा रहा है। मां, बहन, बेटी की तरफ गलत निगाह उठी तो तबाह, बर्बाद और नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा। ऐसे अपराधियों को केवल जेल भेजने से काम नहीं चलेगा, इनके घरों पर बुलडोजर भी चलेगा।
हर परिवार को मिलेगा पक्का मकान : cm
शिवराज बोले, एक छोटे से घर में एक से ज्यादा परिवार रह रहे हैं, तो ऐसे परिवारों को पट्टा देकर रहने की जमीन का मालिक बनाया जायेगा। एक परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके बच्चे। एक साल में 10 लाख गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसा दिया जायेगा। 1 साल में 10 लाख परिवारों को मकान बनाने के लिए सहायता दी जाएगी और अगले 3 सालों में मध्यप्रदेश में 30 लाख मकान बनाकर हर परिवार को पक्का मकान दे दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में कोई भी परिवार बिना आवास के नहीं रहेगा।
शिवराज ने किये कई ऐलान : cm
1. रीठी में अगले सत्र से महाविद्यालय प्रारंभ करेंगे और आईटीआई भी खोला जायेगा।
2. नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम रानी अवंतीबाई किया जायेगा।
3. बहोरीबंद क्षेत्र के जल संकट को दूर करने, खेतों की प्यास बुझाने के लिए बहोरीबंद क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन प्लान बनाकर इस क्षेत्र को संचित करेंगे।
4. शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती जी के नाम पर कर दिया जाएगा।
5. शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर कर दिया जाएगा।