इन दिनों स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर देश के दो राज्यों के सीएम सोशल मीडिया पर आपस में भिड गए हैं। असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर जुबानी जंग जारी है।

दरअसल हाल ही में खराब रिजल्ट आने के चलते असम सरकार ने राज्य के 34 स्कूलो को बंद करने का फैसला किया है। जिस पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।

पिछले 7 सालों में कितने नए स्कूल किए शुरू -

केजरीवाल के इस ट्वीट पर असम सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने निशाना साधते हुए पूछा कि केजरीवाल जी आप हमेशा की तरह बिना कोई होमवर्क किए हर किसी चीज़ पर टिपण्णी करते है। असम सीएम ने आगे कहा कि मेरे शिक्षा मंत्री रहने के दौरान से लेकर अब तक राज्य में 8610 नए स्कूल खोले गए है। वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 7 सालो में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?

हमें एक दूसरे से सीखना होगा -केजरीवाल

असम सीएम के सवाल का जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि हेमंत जी लगता है की आप बुरा मान गए, हमें भारत को नंबर 1 देश बनाने के लिए सभी को एक दूसरे से सीखना होगा। हम सब एक देश में रहते है और उसी के लिए काम कर रहे है। उन्होंने असम सीएम को दिल्ली आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मैं असम सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में हुए काम को देखने असम आता हूँ। बताइए कब आऊँ? और आप दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल देखने के लिए दिल्ली आइये।