देश में कोरोना की स्थिति पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस की।स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कोरोना काल में कोविड मामलों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार के कोविड वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी।
देखियें लाइव :
दुनिया में अद्भुत है..!भारत का कोविड प्रबंधन
मांडविया ने कहा कि, भारत सरकार ने covid management और vaccination drive चलाई। ये एक नागरिक के रूप में आपके लिए, मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है। पहले स्थिति ये थी कि कुछ भी अच्छा होता है तो वो दुनिया में ही होता है और उसका भारत में उदाहरण दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।
मैं परसो जेनेवा में एक Vaccine Global Aliance की बैठक में भाग लेकर आया। दुनिया ने जिस तरह से भारत के कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान को देखा है कि किस तरह से एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाई गई। किस तरह से इतने बड़े देश में कोरोना प्रबंधन किया गया, वो अद्भुत है।
प्रधानमंत्री भी अपनी बारी में ही वैक्सीन लगवाने गये :
डॉ.मांडविया बोले, पहले दुनिया में वैक्सीन रिसर्च होता था तो उसके कम से कम 10 साल बाद भारत में वो वैक्सीन आती थी। आप सोचिये कि अगर स्वदेशी वैक्सीन न बनती तो हमारी क्या हालत होती। 16 जनवरी, 2021 को देश में टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ और उसे बहुत तालमेल के साथ चलाया गया। प्रधानमंत्री भी अपनी बारी आने पर ही वैक्सीन लगवाने गए।
टीकाकरण अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक हमारे हेल्थकेयर वर्कर इस काम में लगे। उन्होंने रेगिस्तान हो, पहाड़ हो, बर्फ हो या नदी पार करके देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया। दुनिया में 18 साल से अधिक के 97% लोगों को पहली डोज लगाने वाला भारत पहला देश है, 85% लोगो को दूसरी डोज भी लग चुकी है। 15 से 18 वर्ष के 5.77 करोड़ लोगों को पहली और 3.98 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।