कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के खंडवा में रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ़ एक ट्वीट शेयर किया था। लेकिन ट्विट ग़लत साबित होने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। आपकों बता दे कि, ट्वीट में एक मस्जिद पर धार्मिक झंडा फहराते दिख रहे कुछ हिंदू संगठन के लोग वाली तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह अब घिरते नजर आ रहे हैं क्योंकि उस ट्वीट में जो तस्वीर है वो मुजफ्फरपुर बिहार की है, जिसे दिग्विजय सिंह ने खरगोन की बताये हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद अब यह मामला भोपाल क्राइम ब्रांच तक जा पंहुचा है।
क्या कांग्रेस द्वारा गठित राजनैतिक कमेटी का उद्देश्य यही था?
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 12, 2022
खरगोन मामले में झूठा ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश मेें सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश की। pic.twitter.com/kypxiIixUz
FIR दर्ज होने के बाद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फर्जी वीडियो पोस्ट करने के लिए शिवराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि, शिवराज जी का झूठा फेक विडियो व सही विडियो..! कृपया देखें जिसमें राहुल गॉंधी की छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। आज तक उसे जानते हुए भी कि यह फेक विडियो है डिलीट नहीं किया गया। क्या यह अपराध नहीं है?
शिवराज जी का झूठा फेक विडियो व सही विडियो कृपया देखें जिसमें राहुल गॉंधी की छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। आज तक उसे जानते हुए भी कि यह फेक विडियो है डिलीट नहीं किया गया।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 12, 2022
क्या यह अपराध नहीं है?
@INCMP
@BJP4MP
@INCIndia
@BJP4India pic.twitter.com/xqyvRKZnO4
ट्वीट पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप :
इस ट्विट पर दिग्विजय सिंह भी सीएम शिवराज के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे है। दिग्विजय सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए लिखा, मैंने शिवराज जी द्वारा इस झूठे फेक विडियो अपने ट्विटर पर चलाने के आधार पर उनके ऊपर क़ानूनी कार्रवाई करने की मॉंग की है। इस मामले में कानून की अलग-अलग व्याख्या नही हो सकती, अपराध सामान्य नागरिक करे या मुख्यमंत्री मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने जारी किया यह पत्र, क़ानूनी कार्रवाई करने की मॉंग :
