पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर वार-पलटवार जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा। साथ ही संबित पात्रा ने टीएमसी के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा लोगों को दी गई धमकी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, अभी कुछ दिन पहले बीरभूम में 8 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई, तब भाजपा ने देश के सामने सच्चाई को रखा था। तब भी हमने कहा था कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
जानिए क्या कुछ कहा संबित पात्रा ने..! लाइव
संबित बोले, आज टीवी चैनल एक वीडियो चला रहे हैं, जिसमें एक टीएमसी विधायक नरेन्द्र चक्रवर्ती अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई बदले की राजनीति की बात कर रहे हैं। उनकी जो भाषा है, वो टीएमसी का मूल विचार है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीरभूम मामला सीबीआई को सौंपा दिया है। क्योंकि न्यायपालिका को भी लगता है कि न्याय बंगाल में हो नहीं रहा है। बंगाल आज बम और बारूद के ढेर पर बैठा है और उसे सुलघाने का काम टीएमसी के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
संबित का सीएम केजरीवाल पर वार :
कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी संबित पात्रा ने हमला बोला। संबित बोले, कई राज्यों ने फ़िल्म को टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन कुछ ने नहीं किया। फ़िल्म को टैक्स फ्री करना है या नहीं..! ये राज्य सरकार का मामला है, लेकिन कश्मीर में पंडितों के साथ हुए नरसंहार का इस मजाक बनाना ये किस तरह का बर्ताव है।
संबित बोले, केजरीवाल सरकार ने पहले भी कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया है। लेकिन जिस फ़िल्म के बारे में हिंदुस्तान जानना चाहता है उसे दिल्ली विधानसभा में टैक्स फ्री करने पर चर्चा हो रही थी। उस वक़्त आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर नरसंहार का मजाक बना रहे थे, लेकिन अब देश में इसकी निंदा होनी चाहिए।