UPSC टॉपर IAS टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं। 2016 राजस्थान कैडर अधिकारी टीना जल्द ही 2013 बैच के IAS प्रदीप गवांडे से शादी करेंगी। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फ़ोटो शेयर कर अपने मंगेतर का खुलासा किया है। टीना ने अपने होने वाले पति प्रदीप के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो। वहीं हैशटैग में लिखा है फियांसे..!
टीना के साथ प्रदीप ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रदीप टीना के साथ एक जोड़े के रूप में नज़र आ रहे हैं।
टीना की ये है दूसरी शादी :
टीना ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। दो साल बाद 2020 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया। अतहर खान 2016 UPSC परीक्षा में दूसरे टॉपर थे। टीना और अतहर को ट्रेनिंग के दौरान प्यार हो गया था। जिसके बाद 2018 में दोनों की शादी खूब चर्चा में थी। शादी के बाद अतहर राजस्थान में कार्यरत थे, लेकिन टीना से तलाक के बाद वे जम्मू-कश्मीर कैडर के साथ अपने राज्य चले गए।
टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव :
टीना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं। टीना अपनी खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। टीना अक्सर अपनी तस्वीरें और शानदार रील शेयर करती रहती हैं जो वायरल हो जाती हैं। टीना मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। पिछले साल उनकी बहन रिया डाभी ने भी पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। रिया यूपीएससी पास करने वाली सबसे कम उम्र की कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं। रिया ने 23 साल की उम्र में परीक्षा पास की है।