"हिमाचल दिवस" पर पीएम मोदी बोले, ये बहुत सुखद संयोग है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में, हिमाचल प्रदेश भी अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1948 में जब हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था तब पहाड़ जितनी चुनौतियां सामने थीं। छोटा पहाड़ी प्रदेश होने के कारण, मुश्किल परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण भूगोल के चलते संभावनाओं के बजाय आशंकाएं अधिक थीं। लेकिन हिमाचल के मेहनतकश, ईमानदार, कर्मठ लोगों ने इस चुनौती को अवसरों में बदल दिया।

देखिये लाइव :

 

डबल इंजन की सरकार के परिणाम अब दिखने लगे हैं -

पीएम ने कहा, बागवानी, साक्षरता दर, पॉवर सरप्लस राज्य, गांव गांव तक सड़क सुविधा और घर घर पानी एवं बिजली की सुविधा जैसे अनेक मानक इस पहाड़ी राज्य की प्रगति को दिखाते हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों, हाईवे का चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने का जो बीड़ा डबल इंजन की सरकार ने उठाया है उसके परिणाम अब दिखने लगे हैं।

उन्होंने कहा, हिमाचल में जितनी संभावनाएं हैं, उनको पूरी तरह से सामने लाने के लिए अब हमें तेज़ी से काम करना है। आने वाले 25 वर्ष में हिमाचल की स्थापना और देश की आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। ये हमारे लिए नए संकल्पों का अमृतकाल है।