देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी 7 से 20 अप्रैल तक देशभर में सामाजिक न्याय पखवाड़ा चला रही है। इसमें बीजेपी देश के दलित-पिछड़ों और वंचितों को पार्टी में शामिल कराने पर ज़ोर दे रही है। पार्टी के इस ख़ास पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष ख़ासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

देखियें लाइव :

 

विपक्ष ने की अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग की अनदेखी:  

गौरव भाटिया ने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोंप लगाते हुए कहा कि, पिछले 8 वर्ष में मोदी सरकार से पहले की जो सरकारें रहीं, खासकर विपक्ष की, उन्होंने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग की अनदेखी की। जो कार्य लटके और अटके हुए थे। उन कार्यों को अगर देखे तो पहले के 55 वर्षों की बजाय पिछले 8 वर्षों में ज्यादा कार्य हुए। 

उन्होंने कहा, पिछली सरकारों का रुख था कि कुछ मूलभूत सुविधाएं ही अगर लोगों को दे तो भी अपना काम हो जायेगा। लेकिन मोदी सरकार ने सिखाया कि किस तरह से केवल मूलभूत सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य है कि इस समाज को ही मुख्यधारा से जोड़ दिया जाये। 

आजादी की लड़ाई में, आदिवासी वर्ग का बहुत बड़ा योगदान:

गौरव भाटिया बोले, आज भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में आठ मंत्री एसटी कम्यूनिटी से हैं। एसटी कम्यूनिटी के लोग समाज का नेतृत्व कर रहे हैं और वो ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो जरूरतें हैं वो पूरी हों। प्रधानमंत्री ने स्टैंडअप इंडिया योजना चलाई। जिसकी सहायता से आज SC, ST समाज और महिलाओं को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार बनने के बाद पहले ही बजट में 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। 2021 में बजट 1,100 करोड़ से बढ़ाकर 6 हजार करोड़ रुपये किया गया।

उन्होंने कहा, हमारे आदिवासी वर्ग का बहुत बड़ा योगदान आजादी की लड़ाई में भी रहा है। उनके उस बलिदान और योगदान को भारत के नागरिकों को बताने में पहले की सरकारों द्वारा अनदेखी की गई। मोदी सरकार ने एससी/एसटी समाज के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल पर जोर दिया और इस योजना के तहत अगले पांच साल में 452 नए विद्यालय बनाए जाएंगे, 211 का नवीनीकरण होगा। 

भगवान बिरसा मुंडा जयंती : मनाएगी सरकार 

गौरव भाटिया बोले, मोदी सरकार ने फैसला लिया कि हर वर्ष नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इससे समाज में भी एक भावना उत्पन्न होती है कि हर समाज के जो पूजनीय व्यक्ति विशेष हैं, जिन्होंने भारत को आगे बढ़ाने में, आजाद कराने में योगदान दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 7,300 करोड़ की लागत से 36,428 आदिवासी बाहुल्य गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है।