पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं, फिर चाहे वो राजधानी दिल्ली हो, राजस्थान हो या फिर मध्य प्रदेश..! कई राज्यों से हिंसा की खबरें सामने आई है। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चिट्ठी लिखकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। वहीं इसके बाद बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाएं है।
देखिये लाइव :
विपक्षी राज्यों में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है :
विपक्ष पर हमला बोलते हुए गौरव भाटिया बोले, अभी दो दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने एक चिट्ठी जारी की थी जिसके लिए ये कहना गलत नहीं होगा- 'खोटी अपील, खोटी नियत, खोटी कांग्रेस और खोटा विपक्ष' उस चिट्ठी में भारत के नागरिकों का अपमान किया जा रहा है। आज इस चिट्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रमुखता से ये सवाल विपक्ष से पूछा है कि आप करौली, राजस्थान पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, ये देश भी पूछ रहा है। ऐसी क्या मजबूरी है कि मतलूब अहमद जरूरी हो गया है। मुख्य आरोपी नामजद है। 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, चाहे पश्चिम बंगाल हो, झारखंड हो, राजस्थान हो और महाराष्ट्र में भी हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। ये विपक्षी दल अपील तो करते हैं, लेकिन जो प्रमुख सवाल है उसका उत्तर नहीं देते हैं। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। लेकिन उस अपील में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं। जिसकी जवाबदेही है वो हस्ताक्षर कर रहें है और आरोप लगा रहे है। लेकिन संविधान की शपथ लेकर जिस जिम्मेदारी का निर्वहन उन्हें करना है, वो भी नहीं कर रहे है।
सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस शासन में हुए :
गौरव भाटिया ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी की एक दूरदर्शी सोच है कि देश का हित कैसे हो, देश आगे कैसे बढ़े..! दूसरी तरफ तुच्छ राजनीति करते हुए कांग्रेस की विपक्षी पार्टियों की सोच है कि हमारा भला कैसे हो, हम सत्ता में कैसे आएं, हमें देश से कोई लेना-देना नहीं है। देश में आज आत्मविश्वास, प्रगति और नई ऊर्जा का माहौल है। लेकिन विपक्षी दल डरे हुए हैं, क्योंकि उनकी साम्प्रदायिक राजनीति का अंत हो गया है। वो इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वो जो भ्रष्टाचार करते थे, उस राजनीति का अंत होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे अगर किसी के शासन में हुए तो वो कांग्रेस पार्टी के शासन में हुए हैं। जब खुद कटघरे में खड़े होते हैं तो दु:ख की बात है कि उसको सही कैसे ठहराते हैं इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण कोई है तो राजीव गांधी जी हैं।
जेपी नड्डा ने जारी किया यह पत्र :
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda का समस्त देशवासियों के नाम संदेश।
— BJP (@BJP4India) April 18, 2022
जरूर पढ़ें... pic.twitter.com/mRuQqS0ew9