कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार मामला कोरोना महामारी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, कोविड महामारी से 47 लाख भारतीयों की मौत हुई है, 4.8 लाख नहीं..! जैसा कि सरकार ने दावा किया है। विज्ञान कभी झूठ नहीं बोलता, बल्कि मोदी सरकार बोलती है। सरकार उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने अपनों को खोया है। 4 लाख रुपये के मुआवजे के साथ उनका समर्थन करें। इस ट्विट के साथ राहुल गांधी ने WHO की एक रिपोर्ट भी अटैच की है।
47 lakh Indians died due to the Covid pandemic. NOT 4.8 lakh as claimed by the Govt.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2022
Science doesn't LIE. Modi does.
Respect families who've lost loved ones. Support them with the mandated ₹4 lakh compensation. pic.twitter.com/p9y1VdVFsA
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, दुनिया में अब तक कोरोना महामारी से जितनी मौते हुई है, उनमें से आधी भारत में हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में महामारी के कारण 47 लाख लोगों की मौत हुई, खासकर मई और जून 2021 के दौरान जब महामारी अपने चरम पर थी। लेकिन भारत सरकार ने जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 के बीच आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 4,80,000 बताई है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह सरकार द्वारा जारी किए गए नए आंकड़े डब्ल्यूएचओ के अनुमान के अनुसार ही थे।
बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी ने पेंशन के मुद्दे पर मोदी सरकार का घेराव किया था। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन न मिलने का मामला उठाया था। राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए परोक्ष रूप से कहा कि मोदी सरकार जवानों और देश का अपमान कर रही है।