पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां मौजूद थे. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति में वो सामर्थ्य है कि आपके सपने और संकल्पों को नई उड़ान, नई ऊंचाई देगा। उत्तर प्रदेश के नौजवानों का परिश्रम, सामर्थ्य, समझ, समर्पण आपके सभी सपने, संकल्पों को सिद्ध करके रहेगा।

देखियें लाइव- Live 

 

उन्होंने कहा, मैं काशी का सांसद हूं इसलिए इतना चाहूंगा कि कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है। विश्व की ऐसी नगरी, अपनी पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग-रूप में सज सकती है, ये उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता-जागता उदाहरण है। 

हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में तेज़ी से Grow कर रहे हैं- मोदी 

पीएम मोदी बोले, यूपी में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते यहां हुए हैं। ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा। ये भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी को बढ़ते दिखाता है। दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। दुनिया आज भारत के potential को भी देख रही है और भारत की Performance की भी सराहना कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से Grow कर रहे हैं। आज भारत, Global Retail Index में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer देश है। बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है। भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का merchandise export करके नया रिकॉर्ड बनाया है। 

हमने Policy Stability पर जोर दिया- मोदी 

पीएम ने कहा, हाल ही में केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में हम Reform-Perform-Transform के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने Policy Stability पर जोर दिया है, कॉर्डिनेशन पर जोर दिया है, Ease of Doing Business पर जोर दिया है। हमने अपने Reforms से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। One Nation-One Tax GST हो, One Nation-One Grid हो, One Nation-One Mobility Card हो, One Nation-One Ration Card हो, ये प्रयास, हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं। 

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भारत की पांचवें-छठवें हिस्से की आबादी रहती है यानि यूपी के एक व्यक्ति की बेहतरी, भारत के हर छठे व्यक्ति की बेहतरी होगी। मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा।इस बजट में हमने गंगा के दोनों किनारों पर 5-5 किमी के दायरे में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है और यहां के 25-30 जिलों से होकर गुजरती है, प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना यहां बनने जा रही है।

भारत उन देशों में शामिल, जहां सस्ता डेटा है- मोदी 

पीएम मोदी के अनुसार, तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार Infrastructure, Investment और Manufacturing तीनों पर एक साथ काम कर रही है। इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व capital expenditure का allocation इसी दिशा में उठाया गया कदम है। 2014 में हमारे देश में सिर्फ साढ़े 6 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे। आज इनकी संख्या 78 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था। आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपए रह गई है।

उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के उन देशों में है जहां इतना सस्ता डेटा है। 2014 में देश में 100 से भी कम ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। आज ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी ग्राम पंचायतों की संख्या भी पौने दो लाख को पार कर गई है। 2014 से पहले हमारे यहां कुछ 100 स्टार्ट-अप्स ही थे। लेकिन आज देश में रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स की संख्या भी 70 हजार के आसपास पहुंच रही है। अभी हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है। हमारी नई इकोनॉमी की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है।