देश आज रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस साल चूंकि कोरोना के मामले कम है, इसलिए सभी लोग पहले की तरह ही होली का आनंद लेने के लिए घरों से निकल चुके हैं। होली का यह त्योहार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़े उत्साह के साथ मना रहें हैं। राजनीतिक दल भी इसमे पीछे नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी, मनीष सिसोदिया और शिवराज सिंह चौहान ने भी इसमें भाग लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में मनाई होली। बोले- होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए। इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 

भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर होली का शानदार जश्न, लोग उन्हें अपने कंधों पर उठाकर डांस कर रहें हैं और वे भी त्योहार मानते हुए रंग बिखेरते नजर आए। 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर मनाई होली, बोले- होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशहाली और तरक्की के रंग आप सभी के जीवन में हमेशा मौजूद रहें। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आपके जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर होली मनाई। मंत्री ने 'ढोल' पर भी आजमाया हाथ, बोले- 'चाहे धर्म कोई भी हो, हमारे देश में लोग हर त्योहार मिलकर मानते हैं'।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर होली मनाई। बोले- होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।