ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने गिरफ्तारी के बाद भी मंत्री बने रहने पर सवाल उठाये।
सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। अब केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए पूछा है कि केजरीवाल जी कालेधन के मालिक सत्येंद्र जैन को क्यों बचा रहे हैं?
स्मृति ईरानी ने उठाये गंभीर सवाल- देखियें लाइव
केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल को घेरा है। स्मृति ईरानी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन एक भ्रष्ट व्यक्ति है, जिन्हें दिल्ली के केजरीवाल ने क्लीन चिट दे दी है। वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे है?
स्मृति ईरानी का केजरीवाल सरकार पर आरोप-
स्मृति ईरानी ने बुधवार को केजरीवाल सरकार पर सत्येंद्र जैन मामले में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने शेल कंपनी खोलकर मनी लॉन्ड्रिंग की थी। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र जैन के पास अनाधिकृत कॉलोनी के आसपास 200 वीघा जमीन है।
सत्येंद्र जैन को मिलना चाहिए पद्म विभूषण: केजरीवाल
स्मृति ईरानी के सवालों और आरोपों का जवाब देते हुए, केजरीवाल बोले, मैंने हमेशा कहा है कि सत्येंद्र जैन एक ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्हें धोखा दिया जा रहा है। बीजेपी उन्हें लगातार टारगेट करने में लगी हुई है। केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण मिलना ही चाहिए।
सत्येंद्र को झूठे मामले में फंसाया गया: केजरीवाल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह से झूठा है। उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा, मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सभी कागजात देखे हैं, मामला पूरी तरह से फर्जी है। हम ईमानदार और देशभक्त लोग हैं, हम भ्रष्टाचार व्यक्ति को देश का गद्दार मानते हैं, हम सिर कलम कर सकते हैं लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे।