Manipur Violence: बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार यानी 21 जुलाई को मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार की बात पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

देंखे लाइव-

 

बंगाल में पंचायत नहीं बल्कि खून के चुनाव हुए- लॉकेट चटर्जी

बीजेपी सांसद ने कहा, बंगाल में पंचायत के चुनाव नहीं बल्कि खून के चुनाव हुए. इसमें बहुत हिंसा और महिलाओं के साथ अत्याचार हुए. ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक नहीं रही है. मणिपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी निंदा करते हैं. लेकिन, पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह उतना ही शर्मनाक है.

बंगाल में हुए पंचायती चुनाव पर लॉकेट चटर्जी बोलीं, पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव 'पंचायत चुनाव' नहीं बल्कि 'खून का चुनाव' रहे हैं. ये चुनाव महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा, अत्याचार के एक शर्मनाक दौर के अलावा और कुछ नहीं थे. 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दिन पांचला में ग्रामसभा की एक महिला प्रत्याशी को बूथ के अंदर निःवस्त्र करके उसके साथ बदतमीजी की गई. लेकिन, वहां की कोई वीडियो नहीं है, क्योंकि वहां पर जो भी मौजूद थे सबके हाथों में बंदूके थी.

विपक्ष पश्चिम बंगाल हिंसा पर चुप क्यों हैं- लॉकेट चटर्जी

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा, कांग्रेस भी अभी ममता बनर्जी के साथ जुड़ गई है. इसीलिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दोनों चुप हैं. बाकी प्रदेशों में जाकर ये लोग रोते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में ये चुप हैं. क्योंकि ममता बनर्जी को उन्होंने (INDIA) साथ दिया है. बाकी प्रदेश में जाकर ये लोग रोते हैं लेकिन बंगाल में जाकर ये (विपक्ष) कुछ नहीं बोलेंगे.

प्रधानमंत्री हमारी सब बेटियों के लिए बोले- लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने आगे कहा, ऐसे में आप लोग बोलिए हम लोग कहां जाएंगे? हम लोग भी महिला हैं. आप लोग भी चाहते हैं कि हमारी बेटी है वो, उनको बचा लो, हम लोग भी देश की बेटी हैं, मणिपुर की भी देश की बेटी है, पश्चिम बंगाल बाहर नहीं है, पश्चिम बंगाल देश में ही है. प्रधानमंत्री भी कल मणिपुर की घटना के लिए बोले लेकिन सब राज्यों के लिए बोले.

उन्होंने आगे कहा, हमारी सब बेटियों के लिए बोले कि सब राज्यों में कानून व्यवस्था स्ट्रांग होना चाहिए. सिर्फ मणिपुर की बेटी नहीं, देश की बेटी है वो और हम भी चाहते हैं कि हमारे लिए भी कुछ बात आप लोग करें. हमारी बेटी कहां जाएंगी..