आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने के बाद रविवार (18 दिसंबर) को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया. इस अधिवेशन में उन्होंने आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करके पार्टी के विजन के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में भी दूसरी बार में सरकार बनाई थी. गुजरात में भी हम 2027 में सरकार बनाएंगे.

देंखे लाइव-

 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के जवान चीन का सीमा पर डटकर सामना कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ चीन के साथ $95 Billion का व्यापार हो रहा है. केंद्र की क्या मजबूरी है कि वो चीन से व्यापार बढ़ाती जा रही है? मैं देश से चीन के समान का बायकाट करने की अपील करता हूँ. हम भारत में बना सामान खरीद लेंगे. चीन से आने वाला 90% माल भारत में बन सकता है. उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं, पिछले 5–7 साल में 12.5 लाख लोग देश छोड़कर गए. उद्योगपतियों के पीछे CBI-ED छोड़कर, चोर-उचक्कों को पार्टी में लेते हैं.

महंगाई के मुद्दे पर केजरीवाल बोले, लोग महंगाई से बहुत परेशान हैं. केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि देश में महंगाई की दर 7.4 प्रतिशत है, वहीं दिल्ली में 4 प्रतिशत है. देश में सबसे सस्ता शहर दिल्ली है क्योंकि यहां हम सारी सुविधाएं फ़्री देते हैं. साथ ही सबसे ज्यादा महंगाई दर बीजेपी शासित गुजरात, एमपी, यूपी में है जहां महंगाई दर 8 प्रतिशत है.

आम आदमी पार्टी का आगे क्या विज़न रहेंगा इस पर केजरीवाल ने बताया कि आप को लेकर नहीं, देश को लेकर मेरा विज़न है. जाति-धर्म के नाम पर हिंसा न हो. अगर लोग इकट्ठा होकर काम नहीं करेंगे, वो देश आगे बढ़ ही नहीं सकता. हम ऐसा देश चाहते हैं जहां कोई भूखा न सोए. गरीब को भी अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले, वह भी अमीर बने. भारत शिक्षा का हब बनें यहीं हमारा विज़न हैं.