'यूपी में का.. बा' सीजन-2 गाने की चर्चा चाहे ख़ूब जोरों पर हों, पर एक तस्वीर दिन भर सोशल मीडिया पर छाई रहीं. तस्वीर तो वायरल हैं लेकिन इसके पीछे की कहानी पुरानी..! वो भी उत्तर प्रदेश से ही जुड़ी हुई.
इसे जानने के लिए आपकों ज्यादा नहीं सिर्फ़ दो साल पीछें जाना होगा क्योंकि 22 फरवरी, 2021 को यूपी के बागपत जिले से एक ऐसे ऐतिहासिक "चाट युद्ध" की खबर सामने आई थी, जिसने सोशल मीडिया पर मानों आग़ सी लगा दी हों.
दरअसल, बागपत में दो गुटों के बीच सड़क पर लाठी-डंडों से मार-पिटाई का एक वीडियो उस समय खूब वायरल हुआ था. लेकिन इसमें दिलचस्प पहलू तो तब सामने आया जब पता चला कि यह युद्ध तो दो चाट दुकानदारों के बीच हुआ था.
जी..! बिल्कुल ठीक सुना मामला कुछ यूं है कि बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में एक चाट दुकानदार ने दूसरे चाट दुकानदार के ग्राहक को अपने पास बुला लिया था. फिर क्या था बाजार ‘रणभूमि’ में तब्दील हो गया और ऐसी जंग छिड़ी कि जिसे मौका मिला वह भी उसमें डुबकी लगा गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने सबको थाने बुलाकर मामला सुलझा दिया था.
भरोसा तो नहीं होगा लेकिन हां जिसने भी उस वायरल वीडियो को देखा वह देखता ही रह गया. इस घटना पर लोगों का प्यार भी कुछ इस तरह उमड़ा था कि वायरल वीडियो पर कई मजेदार मीम्स तक बना दिए थे.
Viral Image: Social Media
इस युद्ध में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले चाचा के नाम से मशहूर हरेंद्र सिंह नामक शख्स के तो इस कदर मीम्स बने मानों कोई फ़िल्मी हीरों हो..! लेकिन हद तो पार तब हुई जब ‘चाचा‘ की हेयर स्टाइल की तुलना मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन से होने लगी थी.
Viral Image: Social Media
अब आप भी कहेंगे कि आज यह पुरानी कहानी क्यों दोहराई जा रही हैं. तो बता दें कि आज 2 साल पूरे होने पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर इस घटना की ख़ूब चर्चा होने लगी थी. यूजर्स एक तस्वीर शेयर कर चाचा और इस "चाट युद्ध" को याद कर मजे लेने में लगे हुए हैं.