प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने इंदौर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर पहुंच गए हैं। यहां गुयाना के प्रेसिडेंट मो. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को रिसीव करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी 'सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं' विषय पर विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

PM मोदी इंदौर में करीब 4 घंटे रुकेंगे। वे शुभारंभ सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूरीनाम के राष्ट्रपति और गुयाना के राष्ट्रपति के बाद प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे लंच होगा। इसे PM खुद होस्ट करेंगे। लंच में 102 गेस्ट शामिल होंगे। लंच के बाद दोपहर 2 बजे PM दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले इंदौर आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मौके पर जीवंत शहर इंदौर में होने की आशा है। यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है। इसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर पहुंचेंगे। यहां गुयाना के प्रेसिडेंट मो. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को रिसीव करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी 'सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं' विषय पर विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।