X Server Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) यानी पूर्व ट्विटर का अचानक सर्वर डाउन हो गया है. जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूज करने वाले यूजर्स को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

ऑनलाइन सेवाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, अब तक समस्याओं की लगभग 17,000 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. एक्स (X) की वेबसाइट और ऐप दोनों पर ही पेज ब्लैंक ही दिखाई दे रहा है. यह परेशानी पहली बार नहीं आई है क्योंकि इससे पहले भी कई बार आ चुकी है.
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट की माने तो ट्विटर करीब 10.30 बजे से डाउन है. तब से लेकर अभी तक करीब 70 हजार लोगों ने इसके लिए रिपोर्ट के ज़रिये परेशानी बयां की है.
बता दें कि यूजर्स को एक्स (X) यानी ट्विटर पर ब्लैंक पेज दिखाई दे रहा है. कोई भी पोस्ट नहीं दिख रही है. जिसकी वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.