भोपाल.मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में बुधवार को 43 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक प्रदेशभर में 21% वोट पड़ चुके हैं। प्रदेश के 5 नगर निगमों- कटनी, रतलाम, मुरैना, देवास, रीवा में वोट डाले जा रहे हैं। 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में भी मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। आज कुल 214 निकायों के लिए 6829 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान प्रदेश मेें 6 जुलाई को हो चुका है। दूसरे चरण में कुल 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग EVM से ही हो रही। मतदाता को निर्धारित किए गए 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी शहर के वार्ड 38 में मतदान किया। वे सुबह से मतदान केंद्र पहुंच गईं और लाइन में लगकर वोट डाला. देवास में लोग बारिश की वजह से छाते और रेनकोट में वोट डालने पहुंचे।

यहां चल रहा है मतदान
नगर निगम—5
कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना

नगर पालिका—40 
बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़।

नगर परिषद—169 
पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, कुरावर, बोड़ा, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्‍लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्‍याखुर्द, बिस्‍टान, मूंदी, पंधाना, मांडवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन,बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकड़ोन, उन्‍हेल, बड़ामलहरा, धुवारा, वक्स्वाहा, प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा,जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्‍ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, मल्‍हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चंदला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, न्‍यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्‍योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस और जौरा