केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के बाद योगी आदित्यनाथ का दिल्ली का यह पहला दौरा है।

गडकरी के घर पहुंचे योगी आदित्यनाथ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए योगी आदित्यनाथ उनके घर पहुचें। माना जाता है कि उन्होंने यहां उत्तर प्रदेश में नए मंत्रिमंडल और विकास कार्यों पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।

यूपी के नए कैबिनेट पर दिल्ली में चर्चा :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जाता है कि दोनों नेताओं ने सरकार के गठन और राज्य के नए मंत्रिमंडल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई। मुझे विश्वास है कि वे आने वाले वर्षों में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

क्या केशव प्रसाद मौर्य को मिलेगी कैबिनेट में जगह ?

नई सरकार के गठन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केशव प्रसाद मौर्य को हार के बाद भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अगर उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं दी गई तो क्या उन्हें सरकार में कोई और जिम्मेदारी मिलेगी या फिर उन्हें संगठन में लौटना होगा ? दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

बेबी रानी मौर्य को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी :

बेबी रानी मौर्य चुनाव से पहले उत्तराखंड की राज्यपाल थीं। उन्हें चुनाव के लिए यूपी बुलाया गया था। ऐसी अटकलें हैं कि अब उन्हें उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।