लखनऊ: बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं। योगी का शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। शपथ ग्रहण शाम चार बजे से शुरू हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस समारोह के लिए विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को भी न्योता दिया गया था। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री के रूप में यह योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल होगा।  

 

योगी के बाद उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। जानकारी के अनुसार, योगी अपने मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों को मौका दे रहें हैं, साथ ही कई नए चहरे भी आज योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

ये है योगी कैबिनेट के मंत्री :

योगी कैबिनेट में शामिल हुए ये नेता ? पढ़ें पूरी लिस्ट

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, विभिन्न कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्रा को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया है। 

राज्य मंत्री के रूप में किसे अवसर मिला ?

मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।