नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में नोएडा में महिला से बदतमीजी के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं नोएडा प्रशासन ने पहले बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी श्रीकांत त्यागी के गैरकानूनी कब्जे को भी गिरा दिया गया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद श्रीकांत त्यागी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं।
वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान आरोपी श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मैं इस घटना पर खेद व्यक्त करता हूं, वो महिला मेरी बहन की तरह है। त्यागी ने आरोप लगाया कि घटना राजनीतिक रूप से प्रेरित है और मुझे राजनीतिक रूप से नष्ट करने के लिए प्लानिंग के साथ ये सब किया गया था।
वहीं, पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रीकांत त्यागी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, साथ ही ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि उसे फरार रहने के दौरान किस-किस ने शरण दी इस बात की भी जानकारी हासिल की जा रही है।
गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटीं नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी के कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ बदसलुकी और उसे धक्का भी दिया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बना रखी है।