रामनवमी पर देश के 10 राज्यों में हिंसा, पथराव और आगजनी हुई। दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव देखा गया। देश के इन राज्यों में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, रामनवमी पर यूपी में 800 से अधिक स्थानों पर जुलूस निकले। यह बात सीएम योगी ने एक वीडियो ट्वीट में बताते हुए कहा कि यूपी की आबादी 25 करोड़ है। पूरे प्रदेश में रामनवमी पर 800 स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है।

लेकिन अब दंगे गुजरे जमाने की बात हो गई है, पूरे प्रदेश में कोई हिंसा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश के विकास के बारे में सोचने का एक नया तरीका दिखाता है। यहां दंगों के लिए कोई जगह नहीं है। अराजकता, बदमाशी और अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। रामनवमी पर उत्तर प्रदेश ने यह साबित कर दिया है। \

आपकों बता दे कि, योगी ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वह तीन दशकों में लगातार दूसरी बार सत्ता पाने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले यूपी बहुत कुख्यात था लेकिन अब योगी राज में बहुत शांति है।