उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका बुलडोज़र अब देश की सियासत से निकलकर विदेशों में भी लोकप्रिय है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले एक दिवसीय मुकाबले में इसका नज़ारा भी दिखाई दिया।
ओवल के मैदान पर जब यह मुकाबला खेला जा रहा था, उस दौरान योगी आदित्यनाथ का एक बड़ा प्रशंसक मैदान पर नज़र आया। उसकी टी शर्ट पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर प्रिंट थी साथ ही उसके हाथ में बेनर था जिसमें बुलडोज़र बना हुआ था।
भारत-इंग्लैंड वनडे मैच देखने ओवल पहुंचे CM Yogi के इस जबरे फैन ने स्टेडियम में बुलडोजर की तस्वीर भी लहराई। साथ ही एक वीडियो भी बनाया जिसमें योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।
‘योगी का बुलडोज़र ’ सियासत से लेकर क्रिकेट की पिच तक !
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 12, 2022
भारत-इंग्लैंड वनडे मैच देखने ओवल में पहुंचा CM Yogi का जबरा फैन, स्टेडियम में लहराई बुलडोजर की तस्वीर। #INDvsENG #YogiAdityanath pic.twitter.com/FBYX5oFpAv
वहीं भारत ने इस मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इसके जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन बनाए।