नई दिल्ली : कई बार लगातार इस्तेमाल करने की वजह से आपके फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। फोन की स्पीड स्लो होने के पीछे वैसे तो कई वजहें होती हैं पर इसकी एक मुख्य वजह फोन में वायरस या Cache इंस्टॉल हो जाना है। ये ऐसे मैलवेयर होते हैं जिनके बारे में आपको भी पता नहीं चलता है, लेकिन ये फोन की स्पीड को बहुत कम कर देते हैं। कुछ बदलाव करने के बाद आप फोन की स्पीड दोगुनी कर सकते हैं।

फोन में आप एंटी वायरस इंस्टॉल कर सकते हो। एंटी वायरस इंस्टॉल होते ही फोन में मौजूद वायरस को तुरंत कैच कर लेता है। सॉफ्टवेयर वायरस को कैच करने के बाद इसे खुद ही हटा देता है। एक बार वायरस खत्म होने के बाद फोन की स्पीड ज्यादा हो जाएगी। वायरस फोन के प्रोसेसर और हार्डवेयर दोनों पर बहुत अधिक असर डालता है। वायरस आने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। ऑनलाइन ब्राउजिंग और ऐप इंस्टॉल करने की वजह से भी फोन में वायरस आ जाता है।
Cache Clear करना सबसे ज्यादा जरूरी-
फोन यूज़ करते समय Cache Clear करना भी जरूरी है। अगर आप Cache Clear नहीं करते हैं तो भी फोन की स्पीड पर असर होता है। जब कोई ऐप इंस्टाल करते हैं और उसे बंद कर देते हैं तो Cache Active हो जाते हैं। Cache Active होने के बाद इसे क्लियर करना बहुत जरूरी हो जाता है। एक बार Cache क्लियर करने के बाद फोन की स्पीड बढ़ सकती है। स्पीड बढ़ने पर फोन फिर से नई जैसी ही स्थिति में पहुंच जाता है।

Android User के लिए Speed Boosting Apps डाउनलोड करना काफी सुविधाजनक होता है। अब ये आसान भी हैं क्योंकि Play Store पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं। इन ऐप्स का काम भी फोन में मौजूद Cache और वायरस को खत्म करना ही होता है।