YouTube अपने प्रीमियम कस्टमर्स के साथ एक नए मोबाइल ऐप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो उन्हें किसी भी वीडियो को जूम इन करने के लिए परमिशन देगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट ऑप्ट-इन एक्सपेरिमेंटल वीडियो के लिए पिंच-टू-जूम जेस्चर की टेस्टिंग जारी है , बता दें कि यह फीचर पोर्ट्रेट और फुल-स्क्रीन लैंडस्केप व्यू दोनों में काम करेगा। 

कंपनी के अनुसार, जूम फीचर 1 सितंबर तक टेस्टिंग में रहेगा, जिससे YouTube को यूजर रिएक्शन कलेक्ट करने और इसे ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट करने से पहले चीजों को जांचने के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा।