ऑडियो और एसेसीरीज ब्रांड जेबरोनिक्स ने स्मार्ट टीवी मार्केट में भी एंट्री कर ली है। जेबरोनिक्स ने अपना पहला टीवी 55 इंच साइज में पेश किया है। जेबरोनिक्स TV के साथ वेब OS दिया गया है जिसमें इनबिल्ट अलेक्सा के साथ डॉल्वी ऑडियो, ThinQ AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जेबरोनिक्स TV के साथ बेजललेस डिजाइन मिलती है। इसके अलावा जेबरोनिक्स के इस टीवी में 4K UHD रिजॉल्यूशन मिलेगा। जेबरोनिक्स TV के साथ HDR-10/HLG का सपोर्ट भी मिलेगा। इस टीवी के साथ 20W का स्पीकर दिया गया है।

जेबरोनिक्स TV ZEB-55W2 में एलजी का ThinQ AI है जो कि टीवी के व्यूइंग एक्सपेरियंस को बेहतर बनाता है। इस टीवी को आप ThinQ एप के जरिए भी ऑपरेट कर सकेंगे। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड मिलेगा। इस टीवी में यू ट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB पोर्ट, ऑप्टिकल पोर्ट और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा।

जेबरोनिक्स  ने 55 इंच के अलावा 32 इंच का भी टीवी पेश किया है लेकिन कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जेबरोनिक्स TV ZEB-55W2 की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट से हो रही है।