T20 वर्ल्ड कप में एक रोमांचक मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हरा दिया है। T20 वर्ल्ड कप में ये पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। भारत के बाद जिम्बाब्वे ने भी पाकिस्तान को मात दी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ 131 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई।
इस हार से पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से हराया। पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे, लेकिन शाहीन अफरीदी सिर्फ एक रन ही बना पाए और पाकिस्तान मैच हार गया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह पांचवां उलटफेर है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ 131 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी और एक रन के अंतर से मैच हार गई।
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रेग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने बल्लेबाजी में 44 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।
इससे पहले इस टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं। अब पाकिस्तान भी बैकलैश का शिकार हो गया है।