विश्व क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्टेलिया को कमजोर कही जाने वाली जिम्बाब्वे ने तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में धूल चटा बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने दमदार गेंदबाजी की दम पर ऑस्टेलियाई टीम को केवल 141 रनों पर समेट दिया वहीं लक्ष्य को थोडी मुश्किलों के बाद सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे की जीत में बड़ी भूमिका ऑलराउंडर रियान बर्ल की रही, जिन्होंने महज 10 रन देकर पांच कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं कप्तान रेगिस चकब्वा ने विपरीत परिस्थितियों में नाबाद 37 रनों की नाबाद पारी खेली।
A day to remember forever in Zimbabwe cricket as they defeated Australia by three wickets in the third ODI#ZIMvAUS #Zimbabwe #Australia #Cricket #CricTracker pic.twitter.com/Qcj5WLtD6q
— CricTracker (@Cricketracker) September 3, 2022
ऑस्ट्रेलिया की पारी में डेविड वार्नर का दबदबा रहा, जिन्होंने 141 में से 94 रन बनाए। डेविड वॉर्नर के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे, मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर 19 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य 9 खिलाड़ी डबल फिगर में भी नहीं पहुँच सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी पांच विकेट महज 12 रन जोड़ कर गिर गए, जिसमें वार्नर का विकेट भी शामिल था। ये सभी खिलाड़ी रियान बर्ल की फिरकी के शिकार बने। यह पहली बार था जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय मैच में आल आउट किया है और उसे उसके मैदान में ही शिकस्त दी है।