अनियमित जीवनशैली की वजह से युवाओं और बच्चों को यह बीमारी तेजी से घेर रही है। जहां एक तरफ आप मोटापे की वजह से अस्वस्थ हो रहे हैं, वहीं आपको कई घातक बीमारियां भी अपनी चपेट में ले रही हैं। हम सभी जानते हैं कि तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क का अहम् हिस्सा  है अब एक नए अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की बीमारी, दिमाग के तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है।  

और इसके क्षतिग्रस्त होने से से मृत्यु हो सकती है। अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की वजह से तंत्रिका तंत्र में सूजन आ सकती है और दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। 

यह अध्ययन ब्राजील की साओ पाउलो यूनिवर्सिटी में हुआ है। हम सभी जानते हैं कि हमारी भावनाओं, भूख और संज्ञानात्मक कार्यों को मस्तिष्क  कंट्रोल करता है। मोटापे के बढ़ने से मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े भी बताते हैं कि बच्चों और युवाओं में 1990 से लेकर 2016 के बीच तेजी से मोटापे बढ़ा है। इस अध्ययन के लिए 12 से 16 साल के स्वस्थ किशोर और 59 मोटे  किशोरों को लिया गया। मोटापे की समस्या से निजात पाने के उपाय.. मोटापे से रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। बाहर का खाना एकदम छोड़ दें और शुगर की मात्रा कम लें। 

मीठी चीजें कम खाएं और सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। आंवले के जूस के नियमित सेवन से भी आप अपना मोटापा घटा सकते हैं। ट्रांस फैट की मात्रा कम लें और सबसे ज्यादा ट्रांस फैट बाहर के खाने और पैकेट बंद चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदी चीजों में होता है। मोटापे को घटाने के लिए नियमति व्यायाम करें।