बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन में जोर-शोर से चल रहा है। इस सिलसिले में 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम हाल ही में हैदराबाद पहुंची। इस दौरान एक प्रमोशनल इवेंट को लेकर आलिया भट्ट बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल इस इवेंट में आलिया भट्ट गुलाबी रंग के शरारे में नज़र आईं। वे इस शरारे में बाला की खूबसूरत तो लग रहीं थीं लेकिन इस शरारे के बैकसाइड जो लिखा था उसे लेकर आलिया सोशल मीडिया के निशाने पर आ गईं।
The beautifuls!!@aliaa08 #ranbirkapoor #elite #eliteshowbiz #aliabhatt #brahmastra pic.twitter.com/AidAaa0lO0
— Elite (@EliteShowbiz) September 3, 2022
दरअसल इस शरारे में बैक साइड पर लिखा था कि 'बेबी ऑन बोर्ड'। इवेंट में मौजूद करण जौहर ने जब आलिया को पीछे मुड़ दर्शकों को दिखाने के लिए कहा तो आलिया ने खुशी-खुशी पीछे मुड़कर फैंस को दिखाया कि उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए कितने प्यार से ये नोट लिखा है।
बस इसके बाद आलिया को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई जाने लगी। आलिया को यह तक कहा गया कि काम से काम आने वाले बच्चे को तो इस फिल्म के प्रमोशन में शामिल मत करो। यूजर्स को यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई कि फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट अपने आने वाले बच्चे का भी इस्तेमाल कर रही हैं।