दिग्गज फिल्ममेकर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन, पहलाज निहलानी का 4 जून को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वे काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी और वह लिवर से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। यह घोषणा की गई है कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांता क्रूज़ स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
पहलाज ने आंखें, रंगीला राजा, अंदाज, तलाश जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं। वे 2015 और 2017 के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन रहे थे।
पहलाज निहलानी के चेयरपर्सन रहते हुए कई फिल्मों की सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था। कंट्रोवर्सी से घिरे रहने की वजह से 2017 में पहलाज को सेंसर बोर्ड की अध्यक्षता से हटाकर ऐड-मैन प्रसून जोशी से उन्हें रिप्लेस किया गया था।
सेंसर बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहलाज 2017 में आई इरॉटिक फिल्म जूली-2 के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर थे। पहलाज के फैसलों ने फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ी थी. मूवी उड़ता पंजाब की सेंसरशिप के दौरान मेकर्स और पहलाज के बीच का विवाद खूब हाईलाइट हुआ था।
बतौर प्रोड्यूसर, पहलाज ने कई कमर्शियल हिंदी फिल्में बनाई थीं। पहलाज ने 1982 में आई फिल्म हथकड़ी से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने आंखें, शोला और शबनम, अंदाज, पाप की दुनिया, तलाश, रंगीला राजा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दीं। पहलाज ने ही थे जिन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक देकर उनका करियर बनाया. बतौर प्रोड्यूसर गोविंदा की रंगीला राजा पहलाज की आखिरी फिल्म थी।