टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' टीवी की दुनिया में आने के बाद से ही लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। फैंस को इस शो की कास्ट से प्यार हो जाता है। अगर आप भी इस सीरियल के बहुत बड़े फैन हैं तो आपके लिए यह चौंकाने वाली खबर है। शो में राम कपूर की भूमिका निभाने वाले नकुल मेहता को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिनेता की सर्जरी:

टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम नकुल मेहता की तबीयत अचानक खराब हो गई है और इस वजह से अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस लगातार एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई थी और इस वजह से उन्होंने कुछ दिनों के लिए अपने टीवी शो की शूटिंग से ब्रेक लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

नकुल का करियर:

हाल ही में नकुल मेहता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सर्जरी के बाद अभिनेता अब पूरी तरह से आराम कर रहे हैं।  फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें, 39 साल के नकुल ने 2012 में सीरियल 'प्यार का दर्द है, मीठा-मीठा प्यार-प्यार' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई के दौरान थिएटर ज्वाइन किया। वह टीवी में एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

धारावाहिक के बारे में:

नकुल मेहता के वर्क फ्रंट की बात करें तो नकुल इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वह दिशा परमार के अपोजिट हैं, जो उनकी पत्नी प्रिया की भूमिका निभा रही हैं। यह शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' का दूसरा सीजन है जो साल 2011 में आया था। पहले सीजन में राम कपूर खुद राम कपूर और साक्षी तंवर प्रिया के रोल में नजर आए थे। हाल के एपिसोड्स में शो थोड़ा अनफोकस्ड नजर आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)