अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र% साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फिल्म ने यह स्थान भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बनाया है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 260.82 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाकर पहले और दूसरे वाली फिल्म 'केजीएफ-चैप्टर 2% और 'आरआरआर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 1207 करोड़ रुपये और 1111.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी, ब्रह्मास्त्र ने अभी भी दोनों फिल्मों की तुलना में 500 करोड़ रुपये कम कमाए हैं। ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रणबीर-आलिया की फिल्म ने 21 दिनों में अपने लागत निकाल पाने में कामयाब रही है।

फिल्म ने गुरुवार तक 260.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने 241.07 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 15.22 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 0.03 करोड़, तमिल वर्जन ने 4.5 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 0.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।