भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ इतिहास रच दिया है। फिल्म के गीत ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।
‘नाटु नाटु’ अलावा भारत की लघु फिल्म एलीफेंट व्हिस्पर्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री ऑस्कर पुरस्कार जीता।
तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।
इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे। प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।समारोह में भारतीय गायकों की प्रस्तुति की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी।