सिने एक्टर्स रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया के अलावा कुशा कपिला और पूनम ढिल्लन भी हैं।
फिल्म की कहानी ऑनलाइन जोड़ी मेकर तमन्ना भाटिया के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में रितेश देखमुख एक लॉयर के रोल में दिखाई देंगे। रीतेश को फैमिली लॉ में महारथ हासिल है।
ट्रेलर की शुरुआत रितेश की तमन्ना के साथ एक अनोखे बिजनेस प्रपोजल से होती है। रितेश तलाक की योजना बनाता है, और तमन्ना को उसके साथ जुड़ने के लिए कहता है। दरअसल फ़िल्म में "प्लान ए में तमन्ना भाटिया लोगों की शादी करवाती हैं और प्लान बी उनके तलाक के मामले को संभालने के लिए होता है। ये फिल्म 30 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
रितेश ने फिल्म में एक ऐसे सनकी वकील की भूमिका निभाई है, जिसके लिए रिश्ते सिर्फ ऑनलाइन डेटिंग और फिर राइट स्वाइप करके आगे बढ़ने तक ही सीमित हैं। ट्रेलर के एक सीन में रितेश देशमुख अदालत में यह कहते हैं कि, "शादी एक सजा है, योर ऑनर'। वहीं इसके उलट तमन्ना भाटिया एक मैचमेकर हैं, जो जोड़ियां बनाती हैं।यहीं नहीं वह अपने क्लाइंट से भी कहती हैं कि, प्यार, शादी और रिश्ते जीवन भर चलते हैं। यानि कि फिल्म में दोनों का किरदार एकदम विपरीत है। ऐसे में ये फ़िल्म काफ़ी मजेदार होने वाली है।
तमन्ना ने कहा कि फिल्म में एक मैचमेकर के रूप में काम करना उनके लिए काफी यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी और मैं नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती। वहीं रितेश देशमुख का कहना है कि इस फिल्म में काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।