सतरम रमानी द्वारा निर्देशित और सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'डबल X' का टीज़र आउट हो गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा, फ़िल्म शरीर के वजन से जुड़ी रूढ़ियों पर सवाल उठाती है जो लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही है। 'डबल X' के टीजर का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था।
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया, फ़िल्म 14 अक्टूबर 2022 को बिग स्क्रीन पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म को भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। 'डबल XL' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है, जिनमें एक उत्तर प्रदेश से और दूसरी नई दिल्ली से है।
फिल्म एक एक ऐसे समाज से जुडी है जिसमें अक्सर सुंदरता या आकर्षण के लिए एक महिला के शेप को जिम्मेदार ठहराया जाता है। यहां इसी बात को मुख्य रूप से दिखाया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने फिल्म के लिए काफी वेट गेन किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने किया है।