भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार और रामसेतु की टीम को तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। जिसके कारण अक्षय और फ़िल्म के निर्माताओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होना है।
रामसेतु में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी हैं। इन सभी को तथ्यों के साथ नाटकीय रूप से छेड़छाड़ करके उनको विकृत स्वरूप में दिखाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है।
Dr. Subramanian Swamy sends legal notice to actors and makers of ‘Ram Setu’ movie https://t.co/CsyeqcyTA1 via @PGurus1
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 29, 2022
वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अक्षय और आठ अन्य को 'इंटीलेक्च्वल प्रॉपर्टी’ राइट ' सिखाने के लिए नोटिस भेजा है। अक्षय कुमार और रामसेतु टीम को सुब्रमण्यम स्वामी ने 28 अगस्त को ये कानूनी नोटिस ने भेजा है और हिंदी सिनेमा के माध्यम से तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने की आदत का आरोप भी लगाया।
रामसेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। रामसेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जो यह जांचता है कि रामसेतु एक मिथक है या वास्तविकता। यह फिल्म अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है।