फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रोजाना की कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। चौथे दिन फिल्म की कमाई में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और रणवीर सिंह की '83' को पीछे छोड़ दिया है।

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' भी इसी हफ्ते 18 मार्च को रिलीज हो रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब 'सूर्यवंशी' का पीछा कर रही द कश्मीर फाइल्स का जलवा 'बच्चन पांडे' के सामने जारी रहता है या नहीं।

पांचवें दिन कमाए 18 करोड़ रुपये

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ने भारत में पांचवें दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन (सोमवार) 15.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन (रविवार) को 15.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन (शनिवार) को 8.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म ने भारत में अब तक पांच दिनों में 60.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तरण आदर्श के मुताबिक, 'द कश्मीर फाइल्स' एक हिट फिल्म है और ब्लॉकबस्टर हो सकती है।

'द कश्मीर फाइल्स' ने कोविड रिलीज से पहले और बाद की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया

तरण आदर्श ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि ज्यादातर मंगलवार यानी वर्किंग डेज में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। लेकिन द कश्मीर फाइल्स के साथ ऐसा नहीं है। तरण आदर्श ने कहा कि कोविड के बाद पांचवें दिन फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

द कश्मीर फाइल्स ने इस मामले में प्री-कोविड रिलीज फिल्म 'सूर्यवंशी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और '83' को भी पीछे छोड़ दिया है। पांचवें दिन मंगलवार को 'सूर्यवंशी' ने 11.22 करोड़ रुपये, 'गंगूबाई' ने 10.01 करोड़ रुपये और '83' ने 6.70 करोड़ रुपये कमाए। तन्हाजी ने 15.28 करोड़ रुपये और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 9.57 करोड़ रुपये कमाए। 

टीम से मिले अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फिल्म की तारीफ किए जाने के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए टीम से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी है।

पीएम मोदी ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ

15 मार्च को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना की. उन्होंने कहा था कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसकी सच्चाई को हमेशा दबाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस फिल्म से सच्चाई सामने आई है।

फिल्म की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, सच्चाई को सामने लाने के लिए ऐसी और फिल्में बनानी चाहिए।