सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी नई फिल्म टाइगर 3 से धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस टीजर में सलमान खान पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। तो वहीं कैटरीना कैफ का एक्शन अवतार देखा जा सकता है। सलमान खान ने अपने लुक की एक झलक देने के साथ ही टाइगर 3 की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

टाइगर 3 के टीजर में नज़र आए कैटरीना-सलमान

सलमान-कैटरीना की यह फिल्म अगले साल 2023 में 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। टीजर में कटरीना कैफ कुछ लोगों से चाकू चलाना सीखती हैं। सलमान खान मुंह पर दुपट्टा बांधकर आराम करते नज़र आ रहे हैं। तभी कटरीना आती हैं और सलमान को उठा देती हैं। सलमान अपने जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। कैटरीना एक्टर से कहती हैं, अब आपकी बारी है, क्या आप तैयार हैं ? इस पर सलमान कहते हैं, टाइगर हमेशा तैयार रहता है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस टीजर वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र है। टाइगर 3 ईद 2023 पर रिलीज होने जा रही है। इस टीजर के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, 'आइए हम सब अपना ख्याल रखें। टाइगर 3 2023 में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। टाइगर 3 के साथ यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएं। 

फैंस को इंतजार

सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि सलमान इस साल ईद पर फैंस को टाइगर 3 गिफ्ट करेंगे, हालांकि अब सभी को एक साल इंतजार करना होगा। सलमान खान इस साल ईद पर कोई फिल्म नहीं ला रहे हैं। उनकी दूसरी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।