फिल्म 'जवान' से सुर्ख़ियों में आईं एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबर से फेंस परेशान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल है कि नयनतारा ने पति विग्नेश शिव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद नयनतारा और विग्नेश के बीच सब ठीक न होने की बात भी कही जा रही है।
दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि "वह अपनी आंखों में आंसू लिए भी हमेशा यही कहती रहेगी कि 'मुझे यह मिल गया"। इस पोस्ट के बाद कई सवाल खड़े हो गये हैं। कहा जाने लगा है कि नयनतारा की शादी ठीक नहीं चल रही है?
हालांकि जब फेक्ट चेक किया गया तो सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट गलत निकली। फेक्ट चेक से ये साफ हुआ है कि नयनतारा ने हसबैंड को अनफॉलो नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर वह कुल 91 लोगों को फॉलो करती हैं और इस लिस्ट में विग्नेश का भी नाम शामिल है।
सारे विवाद का करण एक क्रिप्टिक पोस्ट को बताया जा रहा है। इस पोस्ट में कहा गया था कि नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि दोनों ने साल 2021 में सगाई की और 2022 में दोनों ने बड़े धूमधाम से शादी रचाई है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 'नानुम राउडी' के सेट पर हुई थी। करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।