सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'यशोदा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सामंथा जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और उनका अंदाज भी काफी धमाकेदार है। टीज़र में सामंथा को रोंगटे खड़े कर देने वाले अवतार में देखा जा सकता है।
सामंथा रुथ प्रभु की फ़िल्म 'यशोदा' काफी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि 'यशोदा' सामंथा के करियर के लिए एक माइलस्टोन फ़िल्म साबित हो सकती है।
करीब 1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत अस्पताल के एक सीन से होती है, जिसमें सामंथा को पता चलता है कि वो मां बनने वाली हैं। इस दौरान डॉक्टर सामंथा को बता रही होती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। लेकिन इसके बाद ही सामंथा गर्भवती महिला के लिए सेट किए गए हर मानदंड को तोड़ती दिखाई देती हैं।
टीजर में कई ऐसे सीन्स नज़र आते हैं, जिसमें सामंथा एक अलग ही अवतार में नज़र आती हैं। सस्पेंस से भरे तमाम सीन्स किसी एक्शन से कम नहीं हैं। 'यशोदा' का यह टीजर फैंस को अंदर तक हिला कर रख देता है।
फ़िल्म के इस टीजर ने साबित कर दिया कि 'यशोदा' एक बहतरीन थ्रिलर फिल्म होगी और सामंथा इस फिल्म में गर्भवती महिलाओं से जुड़े तमाम मानदंडों को तोड़ती नजर आएंगी। वहीं, फैंस को 'यशोदा' का टीजर बेहद पसंद आया है। सामंथा के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी प्यार बरसाया है।
सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'यशोदा' में एक महिला कैदी का रोल निभा रही हैं, जो उसके सर्वाइवल के कई पहलुओं को दिखाती है। फिल्म मूल रूप से तेलुगू में शूट की गई है, लेकिन इसे डब होने के बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
हरि और हरीश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं।