प्रदेश के लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक 26 जिलों में 7686 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं वहीं 101 गायों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग ली और पशुओं को मुफ्त टीका लगाए जाने की भी घोषणा की।
सीएम शिवराज ने मंत्रालय में पशुपालन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की और लंपी वायरस से संबंधित जानकारी ली। सीएम ने पूछा- किस जिले में कितने जानवर इससे प्रभावित हुए हैं, अब तक कितने पशुओं के सैंपल में लंपी स्किन डिसीज की पुष्टि हुई है? सीएम ने गोशालाओं के पशुओं को इस वायरस से सुरक्षित रखने के संबंध में भी सवाल किया। अफसरों से मंदसौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ सहित लंपी प्रभावित जिलों की भी जानकारी सीएम ने ली।
गौ-सेवक, जनप्रतिनिधि और समाज के बाकी लोग, हम सभी को मिलकर इस बीमारी को रोकना है। क्या क्या करना है, हम उस पर विचार कर लेंगे।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 21, 2022
चूंकि अब यह 26 जिलों में है, तो हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। यह हमारी ड्यूटी है कि हम इस बीमारी को खत्म करें।:मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj https://t.co/jX7RP89U2h pic.twitter.com/J6z9cJxusa
सीएम ने अफसरों से आगे कहा कि उपायों की जानकारी पशुपालकों को दें, ग्राम सभा बुलाकर भी सूचित करें। गौ शालाओ में टीकाकरण की व्यवस्था करें। इस बात को पूरी गंभीरता से लें, छिपाए नहीं, जागरूक करें। संक्रमित पशुओं का आवागमन प्रतिबंधित करें। पशुओं में लंपी स्किन रोग के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम पशु औषधालय, पशु चिकित्सालय में संपर्क करें। गौ-सेवक, जनप्रतिनिधि और समाज के हम सभी लोगों को मिलकर इस बीमारी को रोकना है।
सीएम ने कहा कि अब यह 26 जिलों में है तो हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। पड़ोसी राज्यों में जिस तरह गाय और बाकी पशुओं की मृत्यु हुई वो दृश्य हमने देखे हैं किसी भी कीमत पर हमें उस स्थिति से बचना है। यह एक तरीके से पशुओं में कोविड जैसा ही है कई चीजों से यह फैलता है मक्खी से, मच्छरों से, आपस में मिलने से, साथ रहने से, यह फैलने वाली संक्रामक बीमारी है।
लंपी वायरस को बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। जैसे हम कोविड के खिलाफ लड़े थे, वैसे ही पशुओं का जीवन बचाने के लिए हम इस लंपी वायरस से लड़ेंगे। :मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/8ry5ciPouE
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 21, 2022
सीएम शिवराज के निर्देश पर लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए भोपाल में स्टेट लेवल का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें पशु पालक यहां कॉल करके टोल फ्री नंबर 1962 और 0755-2767583 पर जानकारी दे सकते हैं।