नई दिल्ली. 16 साल के एक लड़के को 45 साल की टीचर से प्यार हो गया. स्टूडेंट, टीचर को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता था. स्टूडेंट ने टीचर को कई ज्वेलरी भी गिफ्ट दिए और टीचर ने उन्हें पहना भी. लेकिन बाद में एक दिन ऐसा आया जब दोनों का रिश्ता टूट गया. तब छात्र अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सका और उसने टीचर पर कई आरोप लगा दिए. फिर मामला कोर्ट पहुंच गया और छात्र से संबंध बनाने को लेकर टीचर पर ट्रायल भी चला.
कोर्ट में लड़के ने एक बार फिर सभी के सामने खुलकर ये स्वीकार किया कि वह टीचर से बेइंतहा मोहब्बत करता था. टीचर के लिए पागल हो गया था. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद शादीशुदा महिला टीचर के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने उन्हें यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से बरी कर दिया. कोर्ट का फैसला सुनकर बेचारी टीचर रोने लगीं.
टीचर और छात्र के बीच ये प्रेम संबंध 3 साल पहले 2019 में शुरू हुआ था. तब छात्र की उम्र महज 16 साल थी और टीचर 45 साल की थीं. कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़के ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता प्यार क्या होता है, लेकिन मैं उनके साथ रहना चाहता था. मैं उन्हें बहुत तंग भी करता था, जोकि गलत था, लेकिन मुझे तब यह रियलाइज नहीं हुआ था. लड़के ने महिला टीचर पर आरोप लगाया था कि टीचर ने अपनी कार की बैक सीट पर उसके साथ संबंध बनाए. टीचर ने अपनी प्राइवेट फोटो भी उसे भेज दी थी. लड़के ने कोर्ट में कहा- हां, जब आप किसी को प्यार करते हैं तो आप किसी की परवाह नहीं करते हैं, है न?
स्टूडेंट के साथ रिश्ते की शुरुआत को लेकर महिला टीचर ने कहा कि उन्होंने क्लास में इस स्टूडेंट को बहुत उदास देखा था. इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट को अपने 'माइंडफुलनेस सेशन' में बुला लिया ताकि उसकी मेंटल हेल्थ ठीक किया जा सके. टीचर ने स्कूल सिस्टम के जरिए इसके लिए स्टूडेंट को ईमेल किया. इस ईमेल पर स्टूडेंट ने टीचर को घोस्ट इमोजी भेजा. सीक्रेट यह था कि वह मुझे प्यार करता था. टीचर ने कहा कि मैं बहुत आसानी से धोखा खानेवाली में से हूं. वह डर गई थीं क्योंकि उनको लड़के ने कहा कि वह सुसाइड के बारे में सोच रहा था. मुझे लगा कि उसे अटेंशन नहीं मिला तो वह वाकई अपनी जान ले लेगा. मैं उससे बातचीत बंद करना चाहती थी, लेकिन उसे लगा कि मैं उससे बात करना चाहती हूं. स्टूडेंट कई बार घुस जाया करता था. वह उनके प्राइवेट पार्ट्स को भी टच करता था. टीचर ने बताया कि उन्होंने कई बार स्टूडेंट को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका.
ब्रिटेन के लीम की रहने वाली टीचर के दो बच्चे हैं. स्टूडेंट ने टीचर पर सेक्शुअल रिलेशनशिप का आरोप लगाया था जिसपर हाल ही में ब्रिटेन की एक कोर्ट में सुनवाई के बाद टीचर को बेगुनाह करार दिया.