बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की निजी जिंदगी टूट रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है. दोनों ने एक-दूसरे से सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, रोहमन भी सुष्मिता सेन का घर छोड़ चुके है. वह फिलहाल अपने दोस्त के घर रह रहें है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल कई दिनों से एक दूसरें कों डेट कर रहे थे. वे हर इवेंट में एक साथ नजर आते है, इतना ही नहीं रोहमन एक्ट्रेस के घर पर रहते थे. दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को निराश कर सकती है.
रोहमन और सुष्मिता समय-समय पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे और फैंस भी इसे खूब पसंद करते थे. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती थी. अब शादी की बात तो दूर लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म होने की खबर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है.
हाल ही में जब रोहमन से शादी के बारे में पूछा गया था तो रोहमन ने कहा था कि, ''सुष्मिता और उनकी बेटियां और मैं पहले से ही एक परिवार की तरह रह रहे हैं. हम सभी आपस में एक सामान्य परिवार की तरह रह रहे हैं. जब भी हमारी शादी होगी, हम दुनिया के सामने खुलासा करेंगे.'' लेकिन अब इस ख़बर ने फैंस को निराश कर दिया हैं.