मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म हो गई। गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। नाम वापसी की तारीख के बाद अब 230 विधानसभा सीटों पर 2,568 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेशभर से कुल 4,285 नामांकन फॉर्म भरे गए थे।
इस दौरान करीब 385 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं 536 नामांकन कैंसिल हुए। अब विधायक बनने की रेस में 2568 उम्मीदवार मैदान में हैं, चुनावी रण में जिनका फैसला जनता करेगी। प्रदेश के सतना जिले में सबसे ज्यादा 124 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं।
अगर संभाग वार बात की जाये तो सबसे ज्यादा जबलपुर संभाग में 402 प्रत्याशी हैं। सबसे कम कैंडिडेट शहडोल संभाग में 78 प्रत्याशी हैं। कई कैंडिडेट्स ने दो से तीन फॉर्म तक भरे थे। नाम वापसी के दिन दोनों दल बागियों को मनाने में जुटे रहे।
एक नज़र में स्थिति
- 2568 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
- सबसे ज्यादा 124 कैंडिडेट सतना जिले में
- 385 नॉमिनेशन फॉर्म लिए गए वापस
- 526 नामांकन निर्वाचन आयोग ने किया कैंसिल
- जबलपुर संभाग में सबसे अधिक 402 प्रत्याशी
- सबसे कम 68 शहडोल संभाग में प्रत्याशी