भोपाल: मप्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट में रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे। कुल 259 पदों को भरने के लिए 17 व 18 अक्टूबर को परीक्षा ली जायेगी। मुख्यालय कनकी बालाघाट में परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रदेश में नक्सल समस्या के उन्मूलन के ए गठित मप्र पुलिस की विशिष्ट इकाई हॉक फोर्स में पांच वर्ष की पोस्टिंग के लिए पुलिस विभाग में पदस्थ शासकीय सेवकों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए परीक्षा के बाद इंटव्यू भी लिया जायेगा।
इस बल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवकों को मूल वेतन के अलावा अतिरिक्त भत्ते भी दिये जायेंगे। मूल वेतन का 70 प्रतिशत देय भत्ता (6वें वेतनमान के आधार पर) प्रतिमाह नक्सल ऑपरेशन रिस्क अलाउन्स दिया जायेगा। नक्सलाईट विरोधी विशेष भत्ता और प्रतिनियुक्ति अवधि के अनुसार हॉक फोर्स भत्ता दिया जायेगा। मप्र की किसी भी ईकाई में शासकीय आवास आंवटन व पूर्व से आंवटित आवास को यथावत रखने की पात्रता होगी।
साथ ही शासन द्वारा प्रदाय आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक व मप्र राज्य दुर्गम सेवा पदक तथ क्रम से पूूर्व पदोन्नति का भी नियमानुसार लाभ मिलेगा। 30 सितंबर 2022 की स्थिति में निरीक्षक जीडी की आयु 48 वर्ष, उप निरीक्षक (एससीआरबी) की 40 वर्ष, प्रधान आरक्षक जीडी की 43 वर्ष, आरक्षक जीडी/ रेडियो/ आर्म्स/ ट्रेड की 30 वर्ष, अनुसचिवीय बल की अधिकतम आयु 48 वर्ष से होनी चाहिए। साथ ही बेसिक प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। हालांकि ऐसे शासकीय सेवक जिनके विरूद्ध आरोपों की जांच चल रही हो उन्हें प्रतिनियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।
हाॅक फोर्स में इन पदों पर होगी प्रतिनियुक्ति से पदस्थापना-
हाॅक फोर्स में प्रतिनियुक्ति से पदों पर सामान्य ड्यूटी बल की पदस्थापना की जायेगी। इसमें निरीक्षक (जीडी) क 19 पद, उप निरीक्षक (एससीआरबी) का 1 पद, प्रधान आरक्षक (जीडी) के 87 पद, आरक्षक (जीडी) के 85 पद, आरक्षक चालक के 44, आरक्षक ट्रेडमेन (कुक/वाटर केरियर) के 13 पद भरे जायेंगे। इसी तरह अनुसचिवीय बल में मुख्य लिपिक का 1, आंकिक /उनि (अ) के 2, प्रधान आरक्षक (एम) का 1, आरक्षक (एम) का 1 पद इसी तरह पुलिस दूरसंचार में आरक्षक रेडियाे के 4 व आरक्षक आर्म्स का 1 पद प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा।
पांच विधाओं में पास करना होगा शारीरिक परीक्षा-
आरक्षक से निरीक्षक के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। पांच विधाओं में परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रत्येक विधा में शामिल होना व पृथक -पृथक पास होना अावश्यक होगा। 5 किलोमीटर दोड़ (पीटी ड्रेस व खाली हाथ) 25 व 30 मिनट, चिन-अप (ओव्हर ग्रिप) 6 व 4 मिनट, सिटअप 40 व 30 मिनट, पुशअप 30 व 25 मिनट, 5 मीटर शटल (1 मिनट में) 35 से कम वालों के लिए 15 व 35 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 12 मिनट की होगी। इसके अलावा फायरिंग (चाँदमारी) व ट्रेड की भी परीक्षा आयोजित की जायेगी। आरक्षक चालक को डी एण्ड एम कोर्स उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।