गुजरात के मोरबी में माचू नदी में केबल ब्रिज टूटने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पुल गिरने के समय करीब 400 लोग उस पुल पर मौजूद थे। समाचार एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है। मोरवी के ही ,सांसद मोहन भाई ने इस बात की जानकारी दी। वहींहादसे में दर्जनों घायल हो गए हैं।
पीएम मोदी ने घटना को लेकर अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बारे में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और घटना पर नजर रखने को भी कहा है।
पीएम मोदी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की है। साथ ही घायलों को भी 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वह घटना की निगरानी कर रहे हैं। तत्काल एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है।
इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी आया है। उन्होंने कहा, "मोरबी में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। मैंने इस संबंध में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत कार्यों में लगा हुआ है, NDRF भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहा है। प्रशासन ने कहा है। तत्काल उपचार का निर्देश दिया गया है।"
गौरतलब है कि मोरबी के इस ब्रिज को हाल ही में जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, मरम्मत के बावजूद, भीड़ के भार के कारण पुल गिर गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री ब्रजेश मेरजा ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुल गिरने पर उन्होंने महिलाओं और बच्चों को केबल से लटकते देखा था।