महाराष्ट्र में आयकर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई है। एक स्टील फैक्ट्री में छापेमारी कर 390 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। ये रेड कपड़ा व्यवसाई, रियल स्टेट डेवलपर और कपड़ा व्यापारी के यहां हुई।
ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी एक्शन में नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में के जालना और औरंगाबाद में आयकर विभाग ने छापेमारी की, ये कार्रवाई औरंगाबाद में एक बिल्डर और जालना में एक स्टील उत्पादन करने वाली कंपनियों के मालिक के यहां हुई है। इस छापेमारी में आयकर विभाग ने 59 करोड़ रुपये कैश और 32 किलो सोना बरामद किया है। इस कैश को गिनने में आयकर विभाग को 13 घंटेका समय लग गया।
IT सूत्रों के मुताबिक 58 करोड़ रुपए उन्हें छापेमारी के दौरान फार्महाउस और बैंक लॉकर से मिले हैं। सूत्रों ने बताया की 28 करोड़ रुपए कैश फार्महाउस से मिले हैं जब की 30 करोड़ रुपए बैंक के लॉकर से मिले हैं। जिन पैसों को सीज किया गया है वो एक लोकल मनी लेंडर के ठिकाने से मिले हैं। इसकी जानकारी छापेमारी की दौरान मिली थी। यह छापेमारी श्री राम स्टील, कालिका स्टील, एक को- ऑपरेटिंव बैंक फाइनेंसर विमल राज बोरा और डीलर प्रदीप बोरा के यहां हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि जालना में जिन कंपनियों के मालिक के यहां छापेमारी की है वो 3 अगस्त को की है। आयकर विभाग ने एसआरजे प्रीती स्टील प्रा. लि. और कलिका स्टील एलोए फ्रा. लि. कंपनियों में छापेमारी की। इस छापेमारी में आयकर विभाग को 390 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली जिसे कुर्क कर दिया गया है। जालना में आयकर विभाग के 260 अधिकारियों ने ये छापेमारी की है।
IT सूत्रों ने बताया कि, पिछले सप्ताह 3 अगस्त की दोपहर एक साथ कई ठिकानो पर छापेमारी की थी और यह छापेमारी 4-5 दिन तक चली। सम्बंधित ठिकानो पर रेड चल रही है। जालना में दो स्टील कम्पनियों सहित कोआपरेटिव बैंक और बाहरी डीलरों के घर, दफ़्तर सहित अन्य ठिकानो पर छापेमारी की गई।
कालिका स्टील ऐलॉय प्राइवेट लिमिटेड जिसके मालिक का नाम घनश्याम गोयल है। ये फ़ाउंडर और प्रमोटर है। श्री राम स्टील, जालना जिसके मालिक का नाम अग्रवाल बताया जा रहा है। जालना का एक को- ओपरेटिंग बैंक फ़ाइनेन्सर विमलराज है। वहीं डीलर प्रदीप बोरा के यहां रेड हुई इन कंपनियों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कैश गिनने में लगे 13 घंटे
इस रेड में मिले कैश को जालना के स्टेट बैंक में ले जाकर गिना गया है। सुबह 11 बजे कैश गिनने का काम शुरू हुआ जो रात 1 बजे तक चला। आयकर विभागको सूचना मिली थी कि जालना के 4 स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितता है. इसके बाद विभाग एक्शन में आया और छापेमारी की। इस छापेमारी में घर पर कुछ नहीं मिला बल्कि शहर के बाहर एक फार्महाउस से नकदी बरामद हुई है।